न्यू इयर पार्टी में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ने 2018 में शादी की थी। अपनी फोटो और वीडियो को लेकर प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियां में रहती है। हाल ही में नए साल के मौके पर दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद बोल्ड नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के साथ सेलिब्रेट किया न्यू इयर। इस दौरान प्रियंका और निक ने एक दूसरे को किस करते हुए नए साल की शुरुआत की। प्रियंका और निक जोनास इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो नहीं निक जोनास ब्लैक ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ-साथ दोनों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) से बॉलीवुड में वापसी की थी। उनकी इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम और रोहित शराफ ने भी अहम भूमिका में नजर आए थे। द स्काइ इज पिंक के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की थी। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।