‘द स्काई इज पिंक’ की प्रदर्शन तिथि घोषित, प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे ‘मिल्खा’

फिल्म उद्योग में इन दिनों बॉयोपिक का जबरदस्त दौर चल रहा है। बनने वाली हर चौथी फिल्म को बॉयोपिक बताया जाता है। ऐसी ही एक बॉयोपिक फिल्म है जिसके जरिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हिन्दी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। बाजीराव मस्तानी के बाद से ही फिल्मों से दूर रही प्रियंका अब ‘द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink)’ नामक फिल्म में माँ की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वे 13 से लेकर 21 वर्षीय युवती की माँ को परदे पर साकार करेंगी।

यह फिल्म एक मोटिवेशनल स्पीकर के जीवन और उनके संघर्ष की कहानी है। निक जोनस से शादी के बाद यह प्रियंका चोपड़ा की प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लगाई है। जिसके अनुसार फिल्म इसी साल दशहरा और दिवाली के बीच 11 अक्टूबर को पर्दे पर उतारी जाएगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का रोल सबके लिए काफी सस्पेंस का बनाए हुए है। वह स्क्रीन पर जायरा वसीम द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका आयशा चौधरी की मां के रूप में नजर आएंगी। आयशा एक मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर थी, आयशा की बीमारी के चलते उनकी मां अदिति चौधरी ने भी बहुत मुश्किल से अपनी बेटी को चुनौतियों से लडऩा सिखाया था। बॉयोपिक फिल्म होने के कारण उनकी भूमिका काफी चुनौतिपूर्ण है।

इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा के पति का रोल प्ले कर रहे हैं और जायरा वसीम उनकी बेटी बनी हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा साल 2015 में फरहान के साथ ‘दिल धडक़ने दो’ में नजर आ चुकी हैं।‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद से ही प्रियंका हिंदी सिनेमा में नजर नहीं आई हैं ह्यह्यइसलिए यह फिल्म उनके भारतीय प्रशंसकों के लिए एक तोहफे के समान है।