ये दो चीजें बनी प्रियंका चोपड़ा की प्रायॉरिटी, पति निक को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक पावरफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने नए इंटरव्यू में मां बनने की इच्छा जताई है। Vogue India को दिए हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने यह माना है कि उनकी लिस्ट में अब एक घर खरीदना और बच्चा पैदा करना प्रायॉरिटी पर है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस ऐंजिलिस में रहना चाहती हैं। प्रियंका के पास पहले से मुंबई और न्यू यॉर्क में घर हैं लेकिन उनका कहना है कि इन दोनों शहरों में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग हैं और जगह की कमी है जबकि लॉस ऐंजिलिस में जगह की कोई कमी नहीं है। प्रियंका ने कहा है कि वह अपने घर में स्वीमिंग पूल और बैकयार्ड चाहती हैं और लॉस ऐंजिलिस का बीच और मौसम उन्हें मुंबई की याद दिलाता है। घर खरीदने के अलावा प्रियंका जल्द से जल्द अपने पति निक जोनस से बच्चा भी चाहती हैं। घर और बच्चा ही उनकी फ्यूचर प्लानिंग में है।

अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी जर्नी के बारे में भी कई बातें साझा कीं। इसके अलावा प्रियंका ने अब्रोड में सेटल होने और अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के बारे में भी कई बातें बताईं।

प्रियंका ने यह भी बताया कि वो कभी भी अपने पति निक जोनस के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। अपने पति निक की सिंगगिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'हम घर में दोनों साथ मिलकर गाते हैं। जब तक मैं कहीं जाने के लिए तैयार होती हूं तो तब तक निक पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। वो बहुत बेहतरीन सिंगर हैं। इसलिए उनके साथ गाने की मैं ज्यादा कोशिश नहीं करती हूं। '

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैं आज जो भी हूं और अमेरिका में जो भी कर रही हूं, ये सब मैंने इंडिया में सीखा है। मैंने खुद को कॉन्फिडेंट रहना सिखाया है। मैंने ये सीखा है कि हारने के बाद आपको क्या करना चाहिए, जो आपको कामयाब बना दे।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले काफी समय से हिंदी फिल्मों से गायब है और जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।