इंटरनेट पर वायरल हुई प्रियंका की ‘बाथटब’ तस्वीर, कर रही हैं शूटिंग

अपने भाई की रोका सेरेमनी के लिए भारत आई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मुम्बई में अपनी फिल्म ‘द स्काय इज पिंक (The Sky is Pink)’ के आखिरी शेड्यूल को पूरा कर रही हैं। जब से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई हैं वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। प्रियंका को अच्छी तरह से पता है कि चर्चाओं में किस तरह से बना रहा जा सकता है। शनिवार सुबह उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक बार फिर से चकित कर दिया। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने शनिवार सुबह एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे बाथटब (Priyanka Chopra Bathtub Pic) में हैं। यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बाथटब में नजर आ रही हैं। सिर पर उन्होंने एक खूबसूरत हेडपीस पहना है, जिसमें एक तरफ प्राकृतिक चीजें नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ ज्वैलरी भी दिखाई दे रही है। इस फोटो को प्रियंका ने ग्लैम बाथ का कैप्शन दिया है। प्रियंका ने लिखा है कि जोनास ब्रदर्स वापस आ चुके हैं, सकर. . . . दुनिया का सबसे अच्छा पति।

ज्ञातव्य है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की यह तस्वीर हाल ही में जारी हुए म्यूजिक एलबम से ली गई है जिसमें उन्होंने पहली बार अपने पति निक जोनास के साथ काम किया है। ‘सकर’ नामक इस म्यूजिक एलबम को निक और उनके भाई ने निर्मित किया है। इस म्यूजिक वीडियो में निक के साथ उनके भाई और उनकी पत्नी सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक एलबम के बारे में प्रियंका ने लिखा है कि यह पहली बार है जब हमने साथ काम किया और एक मोमेंट के लिए भी नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह परिवारिक मिलन था जिसमें खूब मस्ती की गई। जोनास ब्रदर्स और जे सिस्टर्स ने एक दूसरे को चियर किया। प्राउड ऑफ यू हसबैंड।