प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का किसिंग विडियो सोशल मीडिया पर खूब बटोर रहा है सुर्खियां, क्या आपने देखा?

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने नए साल का जश्न बड़े धूम-धाम से मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान प्रियंका और निक के कुछ विडियोज़ कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रहे है। जिनमें वे एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह इंटीमेट विडियो उस वक्त शूट किया गया, जब जोनस ब्रदर्स फ्लोरिडा में परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर निक, केविन और जो जोनस परफॉर्म कर रहे थे, जबकि प्रियंका, डेनियल और सोफी टर्नर उन्हें वहां चीयर कर रही थीं। इंटरनेट पर छाए इस विडियो में जैसे ही घड़ी में 12 बजता है कि पूरी फैमिली एक-दूसरे को विश करने लगती है और प्रियंका और निक स्टेज पर सामने आते हैं। निक प्रियंका के हाथ में उनका ड्रिंक थमाते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को फैन्स के सामने किस करने लगते हैं। उन्हें स्टेज पर साथ देखकर फैन्स भी उन्हें खूब चीयर्स करते दिख रहे।

प्रियंका और निक जोनास के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो नहीं निक जोनास ब्लैक ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि निक और प्रियंका ने दिसम्बर 2018 को धूमधाम से जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी और हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह का भी जश्न मनाया। शादी के बाद से प्रियंका अपनी प्रफेशनल लाइफ के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी का जमकर लुत्फ उठा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) से बॉलीवुड में वापसी की थी। उनकी इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम और रोहित शराफ ने भी अहम भूमिका में नजर आए थे। द स्काइ इज पिंक के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की थी। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।