कान्स के बाद इथियोपिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा, शरणार्थी कैम्प में बच्चों से मिलीं

कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस डेब्यू के बाद ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इथियोपिया के अदीस अबाबा के सिबिस्टे नेगासी प्राइमरी स्कूल पहुंचीं। बतौर यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर यहां उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताया।उन्होंने यहां के कुछ फोटो और अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किए। यूनिसेफ द्वारा चलाए गए इस प्रोग्राम में जेंडर क्लब्स बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इथियोपिया प्राइमरी स्कूल से कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस बच्चों के साथ मस्ती भरे पल बिता रही हैं। बच्चों के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यहां टीचर की भारी कमी है। 89 बच्चों पर यहां सिर्फ एक ही टीचर है। बम्बासी रिफ्यूजी कैम्प के बारे में प्रियंका ने लिखा- यहां एक प्राइमरी स्कूल है, जिसमें ट्रेंड टीचर्स की कमी है। 89 बच्चों पर एक टीचर है। हुबाहिरो जो एक रिफ्यूजी है, वह सुबह पहली से चौथी ग्रेड तक के बच्चों को पढ़ाती है। फिर दोपहर में 8वीं ग्रेड की क्लास में पढ़ाई करती है। हुबाहिरो की मां भी स्कूल में टीचर हैं लेकिन दोनों को ही बहुत कम तनख्वाह मिलती है।

एक और किस्सा शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ये 15 साल की हसीना है, जो 7वीं ग्रेड की स्टूडेंट है। उसे स्कूल जाना पसंद है। वह अपनी बहन और उसके पति के साथ रहती है। उसकी बहन के पति ने हसीना की शादी की 12 साल की उम्र में तय कर दी थी। एक दिन जब उसे लड़का देखने आ रहा था, वह भाग कर अपने दोस्त के घर चली गई। वहां से वह बाल विवाह रोकने वाली संस्था तक अकेले पहुंची, जिसके बारे में उसने स्कूल में सुना था। उस संस्था ने आगे आकर शादी रुकवाई।

सामने आईं तस्वीरों में एक्ट्रेस बच्चों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। बता दें कि प्रियंका यूनिसेफ के साथ मिलकर सोशल एक्टिविटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। पिछले साल प्रियंका ने बांग्लादेश के कोक्स बाजार का दौरा किया था। दुनिया के सबसे ज्यादा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैम्प इसी जगह हैं। कैम्प में प्रियंका कई बच्चों से मिलीं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।

पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा लागातर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने पति निक जोनस के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं थी। उन्होंने इस साल ही कान्स में डेब्यू किया था। प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी, हिना खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आईं थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे समय बाद बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शोनाली बोस द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।