बॉलीवुड में 30 साल पूरे करने पर अक्षय कुमार ने दिए इन 30 सवालों के जवाब, खोले कई सीक्रेट्स; देखें वीडियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमारी की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। पृथ्वीराज, अक्षय के करियर की सबसे खास फिल्म होने वाली है, क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं। इसी खास मौके पर ये मूवी रिलीज हो रही है। इस बीच अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खिलाड़ी कुमार ने 30 मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं। ये उनकी रोजर्मरा की लाइफ से जुड़े हुए सवाल हैं। खिलाड़ी कुमार ने इन सवालों के जवाब म अपने जीवन से जुड़ी कई अनजानी बातों का खुलासा किया है।

आइए जानते है अक्षय कुमार के कुछ सीक्रेट्स

- फिटनेस टिप्स देते हुए अक्षय ने कहा कि सनसेट से पहले डिनर करना बेहद जरूरी है। संडे को वे चीट मील करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए संडे को अजवाइन का परांठा बनाया करती थीं। उन्हें दिल्ली, पंजाब की तरफ का खाना बेहद पसंद है। वे इंडियन फूड के दीवाने हैं।

- अक्षय कुमार अपने पिता के फैन हैं। उनके फोन में पिता की फोटो का वॉलपेपर लगा हुआ है।

- एक्शन और कॉमेडी में से वो दोनों को करना प्रिफर करेंगे। ऊपर से दोनों का कॉम्बिनेशन होगा तो और ही धमाल होगा।

- क्रेजी फैन मोमेंट बताते हुए कहा कि एक लड़की अपना घर छोड़कर उनसे मिलने आई थी। उन्हें लड़की के घरवालों को फोन करना पड़ गया था।

- छुट्टी के दिन वो क्रिकेट खेलते हैं, बेटी-डॉगी के साथ खेलते हैं। कभी-कभी खाना भी बनाते हैं।

- अक्षय ने बताया कि वो कभी कभार अपनी फिल्में भी देख लेते हैं।

- अक्षय कुमार को मैजिक टी कप्स नाम के झूले में बैठने से डर लगता है।

- अक्षय ने कहा कि उन्हें गुस्सा नहीं आता है। वे और गुस्सा साथ साथ नहीं जाते।

- अक्षय कुमार को कभी कोई प्रैंक नहीं कर पाया।

- अगर उनके पास कोई सुपरपावर होती तो वह कैंसर के इलाज को ढूंढते।

- अक्षय कुमार को उनकी पत्नी ट्विंकल हंसा पाती हैं।

- पृथ्वीराज फिल्म करने की वजह बताते हुए अक्षय ने कहा कि फिल्म की कहानी और डायरेक्टर की वजह से उन्होंने हामी भरी। वीडियो के अंत में अक्षय कुमार ने अपने फैंस से उनकी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज देखने की अपील की।