राज कुंद्रा के ऑफिस पर मुंबई पुलिस की रेड, पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाला सर्वर सीज; रोज कमाते थे 10 लाख रुपए से ज्यादा

पोर्न मूवी केस में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। रेड में कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। माना जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य कागजात भी जब्त किए है। पुलिस ने कुंद्रा का एक आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फ़ॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा उनके बहनोई प्रदीप बक्षी के खिलाफ भी 'लुकआउट' नोटिस जरी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बक्षी इस मामले में सहभियुक्त हैं। बक्षी 'हॉटशॉट' का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं। मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है।

पोर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। उनकी बैंक खाते की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिसके एनालिसिस से यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी को एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक एक दिन में कमाई होती थी।

पिछले साल कुंद्रा इतनी हुई कमाई

22 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।
25 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।
26 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 10 लाख रुपए आए।
28 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 50,000 रुपए आए।
इस साल इतनी हुई कमाई
3 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 5 हजार रुपए आए।
10 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।
13 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख रुपए आए।
20 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।
23 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 95 हजार रुपए आए।
3 फरवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 70 हजार रुपए आए।