पिंक गॉगल में दिखा रणवीर सिंह का 'अतरंगी' अवतार, फैन बोले- 'लेडी गागा को होती होगी जलन'

बॉलीवुड में अगर कोई ऐसा एक्टर है जो अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ही हैं। हमेशा ही वह अपने अतरंगी फैशन के चलते चर्चा में रहते है। अब हाल ही में रणवीर फिर अपने अतरंगी लुक नजर आए है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह को उनकी कजन के साथ स्पॉट किया गया, जहां वह एक बार फिर कलरफुल कपड़ों में दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रणवीर सिंह किसी लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने कलरफुल कपड़ों के साथ पिंक गॉगल में देखा गया। रणवीर के इस अंदाज को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह का वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर रणवीर के फैशन सैंस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक की चर्चा कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- 'लेडी गागा को रणवीर सिंह से जलन होती होगी। वह सोचती होगी कि कोई मुझसे ज्यादा सनकी कैसे हो सकता है।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'इन्होंने ठीक वैसे ही पिंक सनग्लासेस पहन रखे हैं, जैसा कि मेरी 3 साल की भांजी के पास है।'