हॉलीवुड रीमेक में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, पटरी पर आया करिअर

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की वर्ष 2018 में एक भी फिल्म प्रदर्शित हुई थी। उनकी अन्तिम फिल्म 2017 में आई ‘गोलमाल’ सीरीज की थी जिसमें वे अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) के साथ नजर आई थीं। 2018 के अन्त में उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘केसरी’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें अब लगातार बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। कुछ सप्ताह पूर्व ही उन्होंने साइना नेहवाल की बॉयोपिक साइन की थी और अब उनके हाथ में हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक आया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा काम कर रही हैं इसकी जानकारी स्वयं उन्होंने दी है। कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वाली ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग पूरी की है। इस तरह से अब परिणीति चोपड़ा का करिअर पटरी पर आ गया है।

परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की घोषणा की है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘इस थ्रिलिंग सफर पर निकल पड़ी हूं। द गर्ल ऑन द ट्रेन के ऑफिशल हिंदी रीमेक को लेकर उत्साहित हूं।’ फिल्म में परिणीति का रोल एक ऐसी विधवा महिला का होगा जो शराबी है और वह एक क्राइम सीन की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। गौरतलब है कियह फिल्म 2015 में इसी नाम से आई पॉला हॉकिन्स की बेस्टसेलर नॉवल पर आधारित थी और फिल्म 2016 में प्रदर्शित हुई थी। इस सायकोलॉजकिल थ्रिलर फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट निर्मित करेगा। फिल्म में भारतीय परिवेश के आधार पर बदलाव किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रिभू दास गुप्ता को दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी।

परिणीति चोपड़ा के बारे में एक और समाचार सुनाई दे रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें निर्देशक एस.एस.राजामौली अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर के अपोजिट लेना चाहते हैं। इस किरदार के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम तय माना जा रहा था लेकिन अपनी व्यस्तताओं के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया है। अब कहा जा रहा है कि राजामौली परिणीति चोपड़ा को इसका प्रस्ताव देने वाले हैं।