Saina Release Date: सायना नेहवाल की बायोपिक 'Saina' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी परिणीति चोपड़ा

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी फिल्म की रिलीज डेट का आज ऐलान हो गया है। साइना का रोल प्ले कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर फैंस को बता दिया है कि यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हो रही है।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन लिखा है 'साइना…26 मार्च को थिएटर में '। शेयर किए गए पोस्टर में एक हाथ नजर आ रहा है, हाथ के ऊपर शटलकॉक की शेप में साइना लिखा है। पोस्टर में जो हाथ नजर आ रहा है उस पर तिरंगे के रंग का बैंड पहना गया है। इसके साथ ही पोस्टर में एक जगह लिखा है, 'मार दूंगी'। इसके ठीक नीचे रिलीज डेट 26 मार्च लिखी है।

आपको बता दे, परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की इस बायोपिक लिए काफी मेहनत की है। फिल्म के किरदार के साथ न्याय कर पाए इसके लिए बैटमिंटन कोर्ट में परिणीति ने काफी पसीना भी बहाया है। अब परिणीति के प्रैक्टिस का दमखम दर्शक जल्द ही थियेटर में देख पाएंगे।

बता दें कि इस फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में अभिनेता मानव कौल दिखेंगे। इसके अलावा परेश रावल भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को पहले इस फिल्म के लिए साइन किया गया था लेकिन बाद में यह फिल्म परिणीति चोपड़ा को मिल गई।