'सिंघम'-'सिंबा' के साथ नजर आया 'सूर्यवंशी', वीडियो ने मचाई धूम

28 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म सिंबा (Simmba) रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को पूरा एक साल हो गया है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। वही आज इस फिल्म के एक साल होने पर फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा मेकर्स ने भी इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिंबा की सक्सेस और उसका एक साल पूरा होने को ट्रिब्यूट दिया गया है। वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा खास है अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन की साथ में एक झलक। ट्रिब्यूट वीडियो के अंत में एक छोटी सी क्लिप दिखाई गई है जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक साथ गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। तीनों को एक साथ पुलिस अफसर के लुक में देखना दिलचस्प है।

इस ट्रिब्यूट वीडियो में पहले अजय देवगन के डॉयलॉग के साथ उनकी और रणवीर सिंह की कुछ फुटेज दिखाए गए है जिसे फिल्म सिंबा से लिया गया है। इसके साथ-साथ यह भी दिखाया गया है कि कैसे कहानी सिंघम से शुरू होकर सिंबा तक पहुंची और जल्द इसे सूर्यवंशी तक ले जाया जाएगा। बता दे, सिंघम में अजय देवगन पुलिस बने थे वही सिंबा में रणवीर सिंह और अब सूर्यवंशी में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में नजर आने वाले है। आपको बता दे, इससे पहले इसी साल अक्टूबर को सूर्यवंशी का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। फिल्म के फर्स्ट लुक में भी अक्षय, अजय और रणवीर एक साथ नजर आ रहे थे। अक्षय और कैटरीना के साथ इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि वह मार्वल की सुपरहीरो सीरीज की ही तरह अपने सुपर कॉप्स की सीरीज भी बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके पुलिस वाले सुपर कॉप्स को लोग कितना पसंद करते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय ATS अफसर के किरदार में नजर आएंगे।