मुंबई की बारिश में रोमांटिक हुईं मौनी रॉय, इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया ये HOT वीडियो

एकता कपूर के शो ‘नागिन’ ने अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को इस कदर लोकप्रियता दिलाई थी कि उन्हें बॉलीवुड से बड़े निर्माताओं के प्रस्ताव आने लगे। गत वर्ष अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉयअक्सर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। मौनी की स्टाइल के तो हर कोई दीवाने हैं, लेकिन उनके चार्म से बचना भी बहुत मुश्किल है। हाल ही में मौनी रॉय का एक हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

दरअसल मौनी (Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बारिश के मौसम को एंजॉय कर रही हैं। मौनी ने इसके कैप्शन में लिखा कि बारिश की आवाज के साथ जगना।आज मौसम कितना सुस्त है। इस वीडियो में मौनी (Mouni Roy) एक ब्लैक लैसी नाइटी में नजर आ रही हैं। वीडियो शुरू होते ही वे इसे अपनी सेक्सी सैटिन रोब से लेयर कर रही हैं। इस दौरान वे मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को लूज कर्ल में खुला छोड़ा हुआ है। उनका ये अवतार तो हॉट है ही, लेकिन साथ ही उनके सेक्सी मूव्ज भी लोगों को अपना दीवाना बना रहे है।

मौनी (Mouni Roy) की ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वे इस पर हॉट, अमेजिंग, नाइस, हॉटनेस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। मौनी का ये वीडियो उनकी बाकी पोस्ट्स से काफी अलग है। कल ही उन्होंने ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप्ड बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वे गीले बालों के साथ कैमरे की तरफ पोज दे रही थीं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो गोल्ड और रोमियो अकबर वॉल्टर के बाद अब मौनी के पास 2 और फिल्में हैं। वे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में मौनी पहली बार नेगेटिव रोल प्ले करेंगी। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी, राजकुमार राव के अपोजिट मेड इन चाइना में भी काम करती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त पहले ही खत्म हुई है।