मौनी रॉय के होली सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर मचाई धूम, 27 लाख से ज्यादा बार देखा गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर टॉप पर ट्रेंड करने लग गया है। कल रिलीज हुए इस गाने को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मौनी के इस गाने का नाम 'होली में रंगीले' है। इस गाने को मीका सिंह, पल्लवी पुनियानी और अभिनव शेखर ने गाया है। इस गाने को लेकर अभिनव का कहना है कि यह गाना वाकई में मेरे लिए खास है। मैं होली के लिए हमेशा से ही कुछ नया बनाना चाहता था। मीका पाजी और रेमो सर के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। संजय कुकरेजा द्वारा निर्मित इस गाने के वीडियो को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। इसे बीलाइव म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

इस होली गाने में मौनी रॉय ने पहली बार फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी फेम सनी सिंह और फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की है। ये तिकड़ी इस होली म्यूजिक वीडियो में जबरदस्त डांस करती दिख रही है।

मौनी रॉय (Mouni Roy) की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं। इससे इतर 2020 में मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी। 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी पहली बार नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।