ब्लू बिकिनी में सामने आया मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, फोटो वायरल

टीवी की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब बड़े पर्दे पर नाम कमा रही मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। मौनी स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद ग्लैमरस और फिट भी हैं। हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वे बिकिनी पहने बेहद हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें बीच की है और मौनी के पीछे समुंदर नजर आ रहा है। यहां मौनी एक ब्लू बिकिनी में दिख रही हैं, जिस पर येलो स्ट्राइप्स हैं। इस दौरान वे अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तस्वीरों में मौनी न्यूड लिप्स के साथ दिख रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक में खुला रखा है, जो हवा में उड़ते हुए और भी खूबसूरत लग रहे हैं। ये उनकी थ्रोबैक फोटोज हैं। ये पहली बार नहीं है, जब मौनी ने बिकिनी में फोटो पोस्ट की हो। इससे पहले भी वे कई बार बिकिनी में नजर आ चुकी हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो मौनी (Mouni Roy) ने साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। वे अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में नजर आईं थीं। इसके अलावा उनकी दो और फिल्म रोमियो अकबर वॉल्डर और मेड इन चाइन आ चुकी हैं। अब मौनी, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।