शाहरुख के साथ नहीं अपितु खिलाड़ी कुमार के साथ डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर!

मिस इंडिया मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कई बार समाचार आ चुके हैं, जिनमें कई सितारों के साथ उनके डेब्यू करने की बात सामने आई। हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि मानुषी छिल्लर फरहा खान के निर्देशन में बनने जा रही ‘सत्ते पे सत्ता’ में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका अभिनीत कर रहे हैं। दूसरी भूमिका में उनके साथ मानुषी की बात चल रही थी। मूल फिल्म में रंजीता ने इस भूमिका को अभिनीत किया था।

मानुषी छिल्लर ने कई बार आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अब आ रही खबरों के मुताबिक आमिर खान तो नहीं, लेकिन दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर मानुषी छिल्लर को अक्षय कुमार के अपोजिट देख सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मानुषी और अक्षय कुमार ‘पृथ्वीराज चौहान’ की बॉयोपिक में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। उन्हें पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक के लिए साइन कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे। मानुषी फिल्म में संयुक्ता का रोल निभाएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और उनका रोमांस दिखाया जाएगा। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि मानुषी का स्क्रीन प्रेजेंटेशन अच्छा है। चर्चा है कि इन दिनों मानुषी डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। वे एक्टिंग और डांस वर्कशॉप अटेंड कर रही हैं। पृथ्वीराज चौहान की बॉयोपिक एक बड़ी लव स्टोरी होगी।

पिछले दिनों मानुषी के फराह खान के प्रोजेक्ट के साथ डेब्यू करने की खबर थी। वहीं मानुषी के रणवीर सिंह के साथ भी काम करने की अफवाह उड़ी थी। अब मानुषी किसके साथ डेब्यू करने जा रही हैं इसके बारे में अभी तक मिस वल्र्ड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पृथ्वीराज चौहान में भी उनकी भूमिका को लेकर यशराज फिल्म्स ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।