मेट गाला में प्रियंका से मिली दीपिका, तस्वीर देख लोगों ने पूछा क्या प्रेग्नेंट हैं

न्यूयार्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की है। मेट गाला में दीपिका पादुकोण का प्रिंसेस लुक खूब चर्चा बटोर रहा है। दीपिका रेड कारपेट पर कस्टम मेड पिंक गाउन में नजर आईं हैं। स्लाइलिश गाउन और हाई हेयरडो के साथ दीपिका ने लाउड मेकअप केरी किया हुआ है। दीपिका का ये डिजनी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गल्र्स टीम के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके पति निक जोनास भी नजर आ रहे हैं और उनके पास में खड़ी दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण का हल्का सा पेट नजर आ रहा है।

इस तस्वीर को देखने के बाद ही एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने की आशंका प्रकट की जा रही है। उनके खड़े होने का स्टाइल और कैमरे का एंगल कुछ इस तरह है कि फोटो में दीपिका पादुकोण का पेट साफ नजर आ रहा है। जिसे लेकर लोग उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण सच में प्रेग्नेंट हैं या ये सिर्फ एंगल की गलती है इसका पता तो बाद में ही चलेगा।