क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर सकते हैं अर्जुन-मलाइका, डेस्टिनेशन होगी गोवा की चर्च!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने गहरे रिश्ते को पति-पत्नी का नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि यह दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों की शादी की सम्भावित तारीख 19 अप्रैल हो सकती है। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि इन दोनों सितारों की इस तारीख में बदलाव हो सकता है। आने वाली 19 अप्रैल को शादी की बात कही जा रही है, उस दिन गुड फ्राइडे है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और ऐसी मान्यता है कि इस पूरे सप्ताह के दौरान शादी जैसे कार्य ईसाइयों में नहीं किए जाते।

सूत्रों के अनुसार, ‘वर्तमान में अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते पर किसी अनचाहे अटेंशन से बचने के लिए लो प्रोफाइल रहने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह भी पता है कि अगर वे मुम्बई में शादी करते हैं तो फोटोग्राफरों का शिकार होना पड़ेगा, इसलिए वे मुम्बई के बाहर की डेस्टिनेशन को देख रहे हैं।’ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेगा। फिलहाल दोनों गोवा में चर्चों की जाँच कर रहे हैं जहाँ वे शान्ति से शादी कर सकते हैं। ये दोनों शादी में बहुत सारे लोगों को लेकर जाने की योजना नहीं बना रहे हैं। इसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स शामिल होंगे।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका ने अरबाज खान से प्रेम विवाह किया था। मलाइका ने 18 साल की शादीशुदा जिन्दगी के बाद लिया था अरबाज खान से तलाक। मई 2017 में मलाइका ने अपनी पहली शादी से लिया था तलाक। मलाइका को 16 साल का एक बेटा अरहान है। सूत्रों का कहना है कि दोनों बिना किसी दिखावे चुपचाप शादी कर सकते हैं और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो पर कन्फर्म किया कि वह सिंगल नहीं हैं। कुछ एपिसोड के बाद खुद करण जौहर ने अपने शो पर यह कन्फर्म कर दिया कि अर्जुन और मलाइका एक रिश्ते में हैं।