मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर चलाया अपने हुस्न का चाबुक, फैन्स हुए घायल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों रियलिटी शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' जज कर रही हैं। इतना ही नहीं मलाइका अर्जुन कपूर संग रिलेशन को लेकर भी खबरों में हैं। इसके अलावा मलाइका अक्सर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करी है। इन फोटो में मलाइका का ग्लैमरस अंदाज देख फैन्स तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे है। मलाइका की इन फोटो को लेकर कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई फायर और हार्ट इमोजी के जरिए मलाइका की तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर सेलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी फोटो में येलो कलर का कोट पहना है, इसके साथ ही उन्होंने नेवी ब्लू कलर की पेंट पहनी हुई है। इस आउटफिट में उनका लुक लाजवाब लग रहा है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों एमटीवी पर आने वाले शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' (Supermodel Of The Year) जज कर रही हैं। इस शो में भी मलाइका का अंदाज देखने लायक होता है। शो से इतर मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। नए साल का जश्न मनाकर हाल ही में मलाइका और अर्जुन वापस मुंबई लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया। वेकेशन के दौरान मलाइका ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को किस कर रही थीं।