जब नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने खोले अपने बेडरूम सीक्रेट, सुनकर चौंक गए सब

अपनी बोल्ड तस्वीरें और बेबाकी के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहने वाले मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ शादी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। खबर है कि यह दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों की शादी की सम्भावित तारीख 19 अप्रैल हो सकती है। अक्सर हर मसले पर खुलकर बोलने वाली मलाइका अरोड़ा हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'वोग बीएफएफ' में पहुंची थी जहां उन्हें अपनी बेडरूम सीक्रेट शेयर किए थे। मलाइका का ये अंदाज देखकर न सिर्फ नेहा बल्कि खुद उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी हैरान रह गई थीं। मलाइका के साथ बीएफएफ बनकर उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी आई थीं। इस दौरान नेहा ने मलाइका से बेहद पर्सनल सवाल पूछे और मलाइका ने भी बड़े मजे से दिलचस्प जवाब दिए। ऐसे ही सवालों के दौरान मलाइका ने अपना बेडरूम सीक्रेट भी शेयर किया।

पहले नेहा ने मलाइका से पूछा कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इस पर मलाइका ने जवाब दिया कि उन्हें गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं। वहीं, नेहा ने तपाक से उनसे सेक्स लाइफ से जुड़ी बातें भी पूछ डालीं। इसके जवाब में मलाइका ने कहा उन्हें ऑन टॉप पोजीशन पसंद है। उनके इतना कहते ही नेहा और अमृता अरोड़ा जोर से हंस पड़ीं। अमृता तो मानों झेंप ही गईं, हालांकि मलाइका काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं।

बता दें कि इन दिनों अफवाहें चल रही हैं कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। ‘वर्तमान में अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते पर किसी अनचाहे अटेंशन से बचने के लिए लो प्रोफाइल रहने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह भी पता है कि अगर वे मुम्बई में शादी करते हैं तो फोटोग्राफरों का शिकार होना पड़ेगा, इसलिए वे मुम्बई के बाहर की डेस्टिनेशन को देख रहे हैं।’ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। फिलहाल दोनों गोवा में चर्चों की जाँच कर रहे हैं जहाँ वे शान्ति से शादी कर सकते हैं। ये दोनों शादी में बहुत सारे लोगों को लेकर जाने की योजना नहीं बना रहे हैं। इसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स शामिल होंगे। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका ने अरबाज खान से प्रेम विवाह किया था। मलाइका ने 18 साल की शादीशुदा जिन्दगी के बाद लिया था अरबाज खान से तलाक। मई 2017 में मलाइका ने अपनी पहली शादी से लिया था तलाक। मलाइका को 16 साल का एक बेटा अरहान है। सूत्रों का कहना है कि दोनों बिना किसी दिखावे चुपचाप शादी कर सकते हैं और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो पर कन्फर्म किया कि वह सिंगल नहीं हैं। कुछ एपिसोड के बाद खुद करण जौहर ने अपने शो पर यह कन्फर्म कर दिया कि अर्जुन और मलाइका एक रिश्ते में हैं।