चेकअप के बाद घर लौटीं लता मंगेशकर, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के चलते सोमवार तड़के उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। लता मंगेशकर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेड‍िकल ट्रीटमेंट द‍िया जा रहा है। अस्पताल के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि लता मंगेशकर को लगभग रात 2 बजे अस्पताल लाया गया।

हालांकि अब बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका को अब उनके घर ले आया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि 28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वहीं बात उनके करियर की करें तो लता मंगेशकर करीब एक हजार से अधिक हिंदी गाने गा चुकी हैं। वहीं उन्हें 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।