लाखों का बैग थामे एयरपोर्ट पर पिंकी लुक में नजर आई कियारा आडवाणी, तस्वीरें वायरल

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ कबीर सिंह (Kabir Singh) में नजर आई बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर कियारा को पिंक लुक (Kiara Advani Pink Look) में देखा गया। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने ओवरसाइज जैकेट पहनी हुई थी। कियारा ने फ्लेमिंगो पिंक नाईक स्पोर्ट्स ब्रा और पिंक पायजामा पहन रखा था। वही इसके साथ कियारा ने अपने हाथ में वैलेंटिनो के वी लोगों वाला हैंडबैग ले रखा था। इस बैग की कीमत 2,02,965 रुपए है। कियारा ने अपने इस लुक के साथ सनग्लास, शूज और स्लीक चेन पहनी हुई थी और न्यूड पिंक कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी। कियारा का लुक हर बार अलग होता है जो फैन्स को खूब पसंद आता है। इस बार उनके पिंक लुक को भी देखने के लिए फैन्स बेहद उत्सुक थे।

वही वर्कफ्रंट की बात करे तो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया' का सीक्वल 'भूल भुलैया 2' जल्द ही बनने वाली है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' से धमाल मचाया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म परफॉरमेंस को जनता ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।