'सूर्यवंशी' के सेट पर कैटरिना कैफ ने कर दी अक्षय की झाड़ू से पिटाई, देखे ये मजेदार वीडियो

'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में सेट की साफ-सफाई कर रही हैं। कैटरिना कैफ का सेट पर साफ-सफाई करने का वीडियो अक्षय कुमार बना रहे है। जैसे ही कैटरिना ने देखा कि अक्षय उनका वीडियो बना रहे है एक्ट्रेस ने उन्हें झाड़ू से मारना शुरू कर दिया। इस मजेदार वीडियो को अक्षय कुमार ने अपने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Beats Akshay Kumar) के सेट पर झाड़ू लगाते हुए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सूर्यवंशी के सेट पर नई स्वच्छ भारत अम्बेसडर। फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के सेट का ये बिहांइड द सीन वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) एक एक्शन फिल्म है। धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी झलक देखने को मिलेगी।