करीना कपूर ने शेयर की हैलोवीन सेलिब्रेशन की फोटोज, छोटे नवाब को पहचान पाना मुश्किल

प्रेग्नेंट करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने तैमूर के लिए अपने घर पर हैलोवीन पार्टी थ्रो की, जिसमें तैमूर (Taimur Ali Khan) ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हैलोवीन सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। लूज ड्रेस में करीना अपनी दोस्तों के साथ तो वहीं तैमूर भी हैलोवीन कॉस्टयूम में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें तैमूर बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। स्केलटन कॉस्टयूम और ऑरेंज कलर्ड फेस के पीछे तैमूर का क्यूट लुक पूरी तरह ये छिप गया है। भले ही इनमें तैमूर पहचान में नहीं आ रहे लेक‍िन हैलोवीन पर उनका ये लुक मजेदार है। तैमूर का हैलोवीन लुक अब पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना की बात करें तो वे मैटरन‍िटी आउटफिट में पार्टी में देखी जा सकती हैं। उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उन्होंने इस पार्टी के लिए अपनी फ्रेंड का नाम मेंशन करते हए उसे थैंक्यू भी कहा है।

करीना कपूर वर्कफ्रंट की बात करे तो पिछली बार फिल्म अंग्रेजी मीड‍ियम में देखा गया था। इसमें उन्होंने इरफान खान और राध‍िका मदान संग काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा शामिल है। इसमें वे आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं।