कांस में अभी भी बरकरार है कंगना का जलवा, सामने आए उनके यह लुक

हिन्दी फिल्म उद्योग में ‘क्वीन’ के नाम से ख्यात अभिनेत्री कंगना रनौत का कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बरकरार है। रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद कंगना रनौत के नए लुक सामने आए हैं। इन लुक्स में उनका फ्रांस नदी के किनारे खड़े होने वाला सबसे ज्यादा पसन्द किया जा रहा है। इस लुक में वह फ्रांस नदी के किनारे खड़ी हैं और उन्होंने स्लीव लेस गाउन पहना हुआ है। इस गाउन पर फूलों की छाप है और यह थाई कट है। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इन फोटोज को जारी किया है। कंगना रनौत के इस गाउन को राल्फ और रुसो ने तैयार किया है। उनके स्टाइल को अमी पटेल, माला अगनानी और संजय कुमार दौहलिया ने दिया। उनके बालों को अली पीर जादेह ने स्टाइलिश लुक दिया है। उनका मेकअप अनिल सी ने किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ऐसे जियो जैसे आप फ्रांस नदी के किनारे हो।

इससे पहले कंगना रनौत का कान्स से तीसरा लुक सामने आया था। जिसमें कंगना रनौत ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है जो उन्हें बहुत ही क्लासी लुक और फैशनेवल वाइब्स दे रही है। कंगना रनौत ने तीसरे लुक में ऑफ- शोल्डर क्रॉप टॉप और इसी रंग का मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी। उनका ये लुक 70 के दशक एक्ट्रेस की याद दिलाता है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के पांचवें दिन बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का नया लुक सामने आया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान यह एक्ट्रेस का तीसरा लुक है। कंगना रनौत सफेद ड्रेस पहनी हुई है जो उन्हें बहुत ही क्लासी लुक और फैशनेवल वाइब्स दे रही है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस तस्वीर को शेयर किया है।

टीम कंगना रनौत ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा,’खूबसूरत सुबह, ब्रिजी डेज और कान्स 2019।’ कंगना रनौत ने ऑफ- शोल्डर क्रॉप टॉप और इसी रंग का मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। उनका ये लुक 70 के दशक एक्ट्रेस की याद दिलाता है। उनका ये लुक बहुत ही प्यार लग रहा है। कंगना रनौत के इस आउटफिट को कॉस्ट्यूम डिजाइनर एलेक्सिस ने तैयार किया है।

उन्होंने इस आउटफिट के साछ गुलाबी पट्टी वाली हील्स पहने हुए थी। इससे पहले कंगना रनौत ने ऑफ व्हाइट गाउन पहन का कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस गाउन को दुबई के मशहूर फैशन डिजाइनर (ब्रांड) माइकल सिंसो ने डिजाइन किया है।