करण जौहर की पार्टी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंची जान्हवी कपूर, दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कार में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जान्हवी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। बता दें, जान्हवी शिखर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के घर पहुंची हैं। आपको बता दे, जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर ने एक लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया है, जिसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है।

हालाकि, यह पहली बार नहीं है, जब जान्हवी और शिखर पहाड़िया को एक साथ देखा गया हो। इसके पहले, 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की थी और उनके परिवार ने उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में जान्हवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल हुई थी। इसके अलावा 4 जनवरी 2023 को भी जान्हवी शिखर के साथ अपने फैमिली फंक्शन में शामिल हुई थीं।