समुद्र किनारे बिकिनी अवतार में नजर आई इलियाना डी'क्रूज, तस्वीरें हो रही वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'cruz) कुछ होते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी अवतार में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। फैन्स इलियाना को काफी पसंद कर रहे है। कुछ ही घंटों में शेयर की गई इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके है। इलियाना ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ठीक है, क्षमा करें, लेकिन जब मैं टैन होने के लिए इठलाती हूं।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना डी'क्रूज (Ileana D'cruz) आखिरी बार जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म मल्टी स्टारर होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इलियाना डी'क्रूज के साथ अनिल कपूर, अर्शद वारसी, पुल्कित सम्राट, कृति खरबंदा, अनिल कपूर और उर्वशी रौतेला भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।