IIFA 2022 Video: अभिषेक का धासू डांस देख खुद को रोक नहीं पाई Aishwarya Rai, सीट पर बैठकर ही लगाए ठुमके

IIFA अवार्ड्स 2022 में बॉलीवुड सितारों ने ना केवल अपने लुक्स से फैंस को चकित किया, बल्कि मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से भी दंग किया। अभिषेक बच्चन ने भी आईफा में रॉकिंग डांस परफॉर्मेंस से हर किसी के दिलों को जीत लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो के चर्चा में आने के पीछे ऐश्वर्या राय है। दरअसल, अभिषेक अपनी डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से नीचे उतरकर अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के सामने जमकर नाचते हैं। अभिषेक को धमाकेदार डांस करता देखकर ऐश्वर्या भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पातीं है और वो सीट पर बैठे हुए ही पूरे जोश से डांस करने लगती हैं।

आईफा अवॉर्ड में बच्चन परिवार को यूं थिरकते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अभिषेक बच्चन ने आईफा 2022 में अपने परफॉर्मेंस के लिए ने अपने प्रदर्शन के लिए सफेद शेरवानी और जींस पहने देखा गया। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक चश्मे और स्नीकर्स से कंप्लीट किया था।