ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 12 जुलाई को प्रदर्शित हुई फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30 Tax Free)’ को बिहार में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी। इसके बाद खुद आनंद ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुपर 30 को टैक्स फ्री करने के लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी और डेप्युटी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) जी को धन्यवाद। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिल्म देखने में मदद मिलेगी।’ आनंद कुमार के ही ट्वीट पर ऋतिक ने लिखा, ‘यह अद्भुत है आनंद सर। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम सुशील कुमार मोदी को धन्यवाद। फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) ने आनंद कुमार का ही किरदार निभाया है। ऋतिक के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव जैसे सितारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। सुपर 30 को प्रमोट करने के लिए पटना जाएंगे ऋतिक रोशन
आनन्द कुमार (Anand Kumar) की भूमिका में नजर आ रहे ऋतिक रोशन अब अपनी फिल्म के बिहार में टैक्स फ्री होने के बाद पटना में फिल्म को प्रमोट करने के लिए जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब ऋतिक (Hrithik Roshan) अपनी किसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पटना जा रहे हैं। फिल्म सुपर 30 पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित फिल्म हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की ही भूमिका निभाई हैं। आनंद कुमार बिहार में एडमिशन लेने की चाह रखने वाले गरीब लेकिन प्रतिभावान सुपर 30 बच्चों को पटना में गणित की शिक्षा देते हैं। इसके चलते अब ऋतिक रोशन फिल्म के प्रचार के लिए पटना जाने की खबर सामने आ रही हैं।
यह पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी किसी फिल्म के प्रचार के लिए बिहार के पटना शहर में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी में हुई है लेकिन फिल्म का कथानक पटना पर आधारित है। ऋतिक रोशन की पटना यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ गणितज्ञ आनंद कुमार भी साथ होंगे।