ब्लैक साड़ी में बंगाली बाला मौनी रॉय, तस्वीरें उड़ा रही है छोरों की नींद

सुर्खियों में कैसे रहना है अगर किसी को सीखना है तो वह मौनी रॉय को देखकर सीख सकता है। 2018 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म गोल्ड (Gold) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली 34 वर्षीय मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने हर अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैन्स के लिए इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो अकसर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मौनी का ब्लैक साड़ी लुक इस कदर छाया हुआ है कि उनके चाहने वाले भी दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन का दर्जा दे चुके हैं।

अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक साड़ी में फोटो पोस्ट करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, 'साड़ी गर्ल फॉरएवर'। हालांकि मौनी जब भी साड़ी, सूट, या लहंगे में तस्वीर पोस्ट करती हैं तो लोग खूब पसंद करते हैं। एथनिक हो या वेस्टर्न मानना पड़ेगा कि मौनी का फैशन स्टेटमेंट एक नंबर है।

वही इससे पहले मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार डांस वीडियो शेयर किया था। मौनी रॉय (Mouni Roy Dance Video) के साथ इस वीडियो मशहूर कोरियोग्राफ मेल्विन लुइस (Melvin louis) भी शानदार डांस कर रहे हैं। मौनी रॉय और मेल्विन लुइस की जोड़ी ने इस डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। लोगों को मौनी रॉय का यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस वीडिय को शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इस वीडियो में 'तू मुस्कुराई' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। मौनी रॉय को इंडस्ट्री में तब लोकप्रियता मिली, जब वो एकता कपूर (Ekta Kapoor) के ही शो 'नागिन' में नजर आई। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया। मौनी रॉय हाल ही में 'रोमियो अकबर वाल्टर' (Romeo Akbar Walter) में एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म फिल्म 'मेड इन चाइना' (Made In China) है, जिसमें उनके साथ राज कुमार राव (Rajkumar Rao) भी नजर आएंगे।