गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद, पंजाबी सिंगर ने बताया 'शहीद भगत सिंह', ट्विट हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पिछले कई हफ्तों से एक ऐसा जिम्मा उठाया हुआ है जिसके लिए उन्हें चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। आम लोग तो आम लोग अब सेलेब्रिटी भी उनके शान में कसीदे गढ़ रही है। एक्टर की तारीफ करने वालों में अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी जुड़ गया है। सोनू सूद को सम्मान देने के लिए गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं का इजहार किया। इसके लिए उन्होंने सोनू सूद की एक फोटो भगत सिंह के रूप में शेयर की है।

गुरु रंधावा ने सोनू सूद की 2012 में आई उनकी एक फिल्म शहीद-ए-आजम का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में सोनू ने वतन की आजादी के हीरो भगत सिंह का किरदार निभाया था। फोटो के साथ गुरु रंधावा ने लिखा 'प्यार और सम्मान सोनू पा जी। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला।'

गुरु रंधावा ने ट्विटर पर सोनू सूद का एक वीडियो भी साझा कर उन्हें हजारों लोगों का मददगार बताया है। वीडियो में सोनू सूद को मजदूरों को बस के जरिए उनके घर के लिए रवाना करते देखा जा सकता है।

बता दे, लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसे यूपी, बिहार के मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। लॉकडाउन में अपने घरों से मीलों दूर फंसे बेबस मजदूरों को सोनू उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं। सोनू ने बस से लेकर फ्लाइट तक का इंतजाम करके ऐसे मजबूर लोगों को उनके घर भेजा है। वह लगातार बिना रुके ये काम कर रहे हैं और अब तो उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी इसके लिए जारी कर दिया है।

बता दे, शनिवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी सोनू सूद की तारीफ करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने संकट की घड़ी में सुपर हीरो के जज्बे को सराहा। शिल्पा शेट्टी के अलावा कई अन्य सेलेबेरिटी भी सोनू सूद की तारीफ कर चुके हैं