गुल पनाग ने साड़ी पहनकर लगाए पुश अप्स, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान- देखें Video

बॉलीवुड सेलेब्ल के कई वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ऐसे में गुल पनाग का एक वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुल पुश अप्स लगा रही हैं। अब वैसे तो पुश अप्स करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उन्हें हैवी साड़ी पहन करना जरूर मुश्किल साबित हो सकता है। अब जो काम काफी मुश्किल लग रहा है, उसे आसानी से गुल पनाग ने कर दिखाया है। वे साड़ी पहन पुश अप्स लगा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वो वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए गुल ने लिखा है- कभी भी और कही भी। उनका इतना कहना ही बता रहा है कि वे सभी को ये दिखाना चाहती हैं कि हर कोई वर्कआउट कर सकता है। किसी भी कपड़े में खुद को फिट रखने के लिए कसरत की जा सकती है।
एक्ट्रेस (Gul Panag) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को पीठ पर बैठाकर भी पुश अप्स लगाए थे। जिसका वीडियो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया था। वीडियो को शेयर करते हुए गुल पनाग ने कैप्शन में लिखा था, हम सभी लाइफ में विभिन्न बाधाओं के साथ फिटनेस का लंबा रास्ता तय कर सकते हैं, हालांकि, वे सभी बाधाएं प्यारी हो सकती हैं। गुल पनाग के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दे, गुल सोशल मीडिया पर हमेशा काफी सक्रिय रहती हैं। खुद को फिटनेस फ्रीक बताने वालीं गुल अपनी कई ग्लैमरस फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। बीच पर एन्जॉय करते हुए उनके कई बिकनी फोटोज वायरल रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर गुल को पिछली बार वेब सीरीज द फैमिली मैन में देखा गया था। उस सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस ने जुर्म, डोर, धूप, मनोरमा जैसी फिल्मों में भी काम कर रखा है।