बेड पर बोल्ड अंदाज में दिखे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) के ट्रेलर, प्रोमो और गाने रिलीज किए जा चुके है। जिसकों देखने के बाद लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से है। प्रियंका इस फिल्म से तीन साल बाद बॉलीवुड में वापिस एंट्री कर रही है। वही अब इस फिल्म का नया प्रोमो वीडियो लीक हो गया है। इस प्रोमो वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) बेडरूम में हैं और अपनी लव लाइफ को एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में इन दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती देखने लायक है।

इस वीडियो में आप प्रियंका (Priyanka Chopra) और फरहान (Farhan Akhtar) को एक बेड पर बोल्ड अंदाज देखेंगे। फरहान रोमांस करने की कोशिश कर रहे हैं और प्रियंका हंस रही हैं। फिर वो फरहान को बताती हैं कि उन्होंने गलत अंडरवियर पहना है। क्योंकि वो फरहान नहीं प्रियंका का है। इसके बाद वो मोगली का फेमस गाना जंगल जंगल बात चली है गाती हैं।

बता दें कि भारत में द स्काई इज पिंक का जोरदार प्रमोशन के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वापस यूएस रवाना हो गई हैं। उनकी फिल्म की बात करें तो द स्काई इज पिंक, आयशा चौधरी नाम की यंग मोटिवेशनल स्पीकर की कहानी है, जिसे पल्मनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी।

प्रियंका (Priyanka Chopra) और फरहान, आयशा के मां-बाप का रोल निभा रहे हैं। दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम, आयशा बनी नजर आएंगी। डायरेक्टर शोनाली बोस की बनाई ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।