डॉगी को गाना सुना रही थी अनुष्का शर्मा, तभी गुस्से में कर दिया हमला और फिर... देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने चुलबुले अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का डॉगी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है डॉगी को अनुष्का की मस्ती पसंद नहीं आई और उसने अनुष्का पर हमला कर दिया। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा डॉगी को अपनी ही फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का बुलेया गाना सुना रही थीं। लेकिन लगता है डॉगी को गाना पसंद नहीं आया और उसने अनुष्का पर हमला कर दिया। हालांकि, डॉगी भी अनुष्का पर प्यार से हमला करता है और एक्ट्रेस भी उसे गले लगा लेती हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है, साथ ही वीडियो में उनकी मस्ती भी देखने लायक है।

बता दे, अनुष्का शर्मा आखिरी बार आनंद एल राय की 'जीरो' (Zero) में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।