समंदर किनारे दिलकश अंदाज में नजर आई दिशा पाटनी, फोटो हुई वायरल

तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ (Loafer) से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है। दिशा की फिल्मों की बात करें तो वह अबतक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’ और ‘कुंग फू योगा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म थी ‘राधे : द मोस्ट वांटेड भाई’। इस फिल्म में वो सलमान खान की हीरोइन बनी थीं।

दिशा फिल्मों के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से भी जानी जाती हैं। दिशा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। दिशा ने गुरुवार को अपनी एक नई तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई।
इस तस्वीर में दिशा पाटनी समंदर किनारे लेटी नजर आ रही हैं। लाइट ब्राउन बिकिनी में दिशा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफों की पुल बांधते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जिसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिशा की पॉपुलैरिटी कितनी है।बता दें, दिशा पाटनी (Disha Patani) ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपॉजिट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) थे।