मेट गाला 2019 : गिरते गिरते बचीं दीपिका पादुकोण, हाथ में थाम रखा था ड्रिंक का गिलास, देखे वीडियो

न्यूयार्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी शिरकत की है। मेट गाला में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का प्रिंसेस लुक खूब चर्चा बटोर रहा है। दीपिका रेड कारपेट पर कस्टम मेड पिंक गाउन में नजर आईं हैं। स्लाइलिश गाउन और हाई हेयरडो के साथ दीपिका ने लाउड मेकअप केरी किया हुआ है। उनका यह गाउन जैक पोजन ने डिजाइन किया था। इनका यह गाउन थ्री डी प्रिंटेड पीस को जोड़कर बनाया गया था। उन्‍होंने गाला के पिंक कार्पेट पर अपनी अदाओं का खूब जलवा दिखाया। इस दौरान दीपिका ड्रिंक का गिलास थामे झूमती हुई नजर आईं। इस ईवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ड्रिंक का गिलास हाथ में लेकर गिर‍ते गिरते बचती नजर आई हैं। हालांकि उन्‍होंने खुद को संभाल लिया।

दीपिका पादुकोण का यह लुक उनके कई फैंस को पसंद नहीं आया था। कई फैंस ने उनके इस लुक का मजाक भी बनाया था। हालांकि दीपिका पादुकोण को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कभी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब नहीं देती हैं। दीपिका पिछले साल भी मेट गाला में पहुंचीं थी।

बीते साल दीपिका रेड गाउन पहनकर पहुंचीं थीं। दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उद्योगपति के मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस ईवेंट का हिस्‍सा बनीं। प्र‍ियंका का लुक भी फैंस को बहुत पसंद नहीं आया।