दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर काटा केक, लेकिन इस वजह से हो गई ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में फिल्म छपाक की टीम के साथ केक काटने के बाद आज सुबह रणवीर के साथ लखनऊ पहुंच गई है। दीपिका लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस सेलिब्रेशन में उनके साथ हैं। वही इससे पहले लखनऊ के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर एक फैन के कहने पर दीपिका ने केक काटा। दीपिका ने इस दौरान केक कट किया और फैन को भी केक खिलाया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हंसते-हंसते उस फैन को देख रहे थे। हांलाकि जन्मदिन पर लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहें हैं।

दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ लखनऊ जाने के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों स्टाइल के मामले में कपल गोल दे रहे थे। जहां रणवीर सिंह ने हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ भूरे रंग की चेक्स वाला ओवरकोट पहन रखा था। साथ में डेनिम जींस और काले रंग के स्नीकर पहन रखे थे।

रणवीर सिंह के साथ ही दीपिका पादुकोण ने हल्के नीले रंग की चेक वाली लांग शर्ट के साथ लाइनिंग वाली ब्लू मॉम जींस पहन रखी थी। साथ में ऑरेंज कलर के ओवरसाइज स्वेटर के साथ दीपिका ने इस लुक को पूरा किया था। गले और हाथों में सैटिन के स्कार्फ को बांधे हुए देखकर कुछ यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि दीपिका रणवीर सिंह की तरह होती जा रही है। जिसका मतलब है कि रणवीर अक्सर ही अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस अपनाते हैं और अब दीपिका भी वहीं कर रहीं है।

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पिछले एक दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन कर उभरी हैं और वे ना केवल देश भर में बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।