मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लंदन में फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वही अपनी शूटिंग से समय निकाल कर दीपिका मुंबई में लाल बाग के दर्शन करने पहुंची जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दीपिका पादुकोण पीच कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनका ये ट्रेडिशनल काफी पसंद आ रहा है। वैसे देखा जाए तो दीपिका के फैंस को उनका हर लुक काफी पसंद आता है। इस फोटो पर भी काफी सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके इस ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

बता दे, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह के साथ लंदन में हैं जहा दोनों फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 83 कपिल देव की बायोपिक फिल्म हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रणवीर की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आएंगी। फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। ये फिल्म एसिड अटैक पीड़ित लक्षमी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।