‘दबंग-3’ की रिलीज को लेकर सलमान खान का बड़ा फैसला, 2019 के अंत में होगा धमाका

सलमान खान (Salman Khan) ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म दबंग-3 (Dabangg 3) दिसम्बर 2019 में ही प्रदर्शित होगी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) भी इसी महीने में प्रदर्शित होगी। यह दोनों फिल्में अब क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम करेंगी। सलमान खान ने गुरुवार को पुष्टि की कि दबंग-3 (Dabangg 3) की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरू होगी और फिल्म दिसम्बर 2019 (Dabangg 3 Release date) में प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ही होंगी और फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं।

‘दबंग-3 (Dabangg 3)’ दबंग सीरीज का तीसरा भाग है, जो वर्ष 2010 में शुरू हुई थी। पहली फिल्म अभिनव कश्यप ने निर्देशित की थी, जबकि दूसरी फिल्म निर्माता और अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) द्वारा निर्देशित थी। तीसरी फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं जो वर्ष 2009 में सलमान खान के साथ वांटेड बना चुके हैं। ‘दबंग’ ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों ईद 2019 पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘भारत (Bharat)’ के पोस्ट प्रोडक्शन को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पटानी (Disha Patani) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) नजर आने वाले हैं। यह कोरियन फिल्म ‘ओड टू माइ फादर’ का आधिकारिक कोरियाई रीमेक है। सलमान खान अन्तिम बार वर्ष 2018 की ईद को ‘रेस-3’ में नजर आए थे, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169 करोड़ का कारोबार किया था, इसके बावजूद इसे असफल करार दे दिया गया था।