अमिताभ बच्‍चन ने बताया - कैसे फैलने से रोक सकते है कोरोना वायरस को, देखे वीडियो

लोगों की जागरूकता ही कोरोना वायरस से बचाव है। जी हां, कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने से इस वायरस से बचा जा सकता है। COVID19 से बचने का एकमात्र उपाय है इसे फैलने से रोकना और कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्‍यान रखना। इसी बात का संदेश अब बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) ने एक नए विज्ञापन में दिया है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (पीआईबी) की तरफ से एक नया वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) उन बातों पर ध्‍यान दिला रहे हैं जो इस बीमारी को फैलने से रोकने में बहुत जरूरी है। इस नए वीडियो में अमिताभ बच्‍चन कहते दिख रहे हैं कि COVID19 को फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए हमें बचाव के कुछ तरीके अपनाने होंगे। जैसे खांसते या छींकते वक्‍त रुमाल या टिशू का इस्‍तेमाल करतें। इस्‍तेमाल ट‍िशू को तुरंत ढक्‍कनदार कचरे के डिब्‍बे में डालें। अपनी नाक, आंख और मुंह पर हाथ न लगाएं। अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोएं।'

कोरोना का डर दिखाकर ऊचे दामों में बेच रहे गोबर और गोमूत्र
इसके अलावा भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अगर आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो दूसरों से दूरी बनाए रखें। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्‍टर से सलाह लें। अस्‍पताल में मुंह पर मास्‍क या रुमाल लगा कर ही जाएं।'

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को बढ़कर 137 हो गए हैं। इस वायरस से अभी तक 3 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इस बीच, गुरुग्राम की सभी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को 31 मार्च तक वर्क फ्राम होम की सुविधा देने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान, मलेशिया और फिलीपींस के यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है और निजी लैब को कोविड-19 की जांच मुफ्त करने का अनुरोध किया गया है।

कोलकाता में कोरोना पहला केस

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कोरोना में प्रथम पॉज़िटिव केस सामने आया है बताया जा रहा है कि रोगी इंग्लैंड से वापस आया था और कोलकाता में उसने अपना परीक्षण कराया जिसमें उसके कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि हुई है।