Chandrayaan 2 : बॉलीवुड ने वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई में कहा - आज जो भी हासिल किया, वो किसी से कम नहीं, हम होंगे कामयाब

भारत के मिशन चांद को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से ISRO का संपर्क टूट गया। इस बारे में इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी थी और कहा आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान खुद पीएम मोदी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। इस मिशन के असफल होने पर पूरा देश जहां अफसोस कर रहा है, वहीं अपने वैज्ञानिकों के प्रयासों की भी हर कोई सराहना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी नेताओं तक और बॉलीवुड सितारों ने भी वैज्ञानिकों के हौसले की दाद देते हुए भविष्य में कामयाबी की कामना की है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इसरो को निराश ना होकर हौसला दिलाया। अनुपम खेर, रितेश देशमुख, आर। माधवन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट करके इसरो को हौसला दिलाया। आइए आपको बताते हैं कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग से ठीक पहले संपर्क टूटने पर सेलेब्स ने कैसे हौसला अफजाई की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा, 'हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए @isro के हर मेहनतकश, प्रतिभाशाली लोगों के लिए ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। चंद्रयान 2 पर बहुत ज्यादा गर्व है और इसके पीछे जो सपना है उससे बहुत ज्यादा प्रेरित हूं। भले ही हमने संपर्क खो दिया है, लेकिन आशा नहीं खोई है।'

अनुपम खेर ने लिखा, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!'

रितेश देशमुख ने लिखा, 'हम होंगे कामयाब!!!!! भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास रखते हैं। हमें @isro की पूरी टीम पर गर्व है। आज जो भी हासिल किया है, वो किसी से कम नहीं है। जय हिंद।

आर माधवन ने ट्वीट किया- उम्मीद है कि यह सच है भाई। मैं दिल पर हाथ रखकर All Is well.. All Is Wellकह रहा था लेकिन लेकिन नियोजित मार्ग से विभाजन न्यूनतम था।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया- यह जो भी हो... फिर भी हमने इतिहास बनाया।