सुशांत को अलविदा / श्मशान घाट पहुंचीं श्रद्धा कपूर-कृति सेनन, तस्वीरें

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से श्मशान घाट लाया जा चुका है। अंतिम विदाई में करीब 20 लोग शामिल होंगे। बता दें कि उभरते हुए सितारे और पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कृति सेनन को मुकेश छाबड़ा के साथ जाते हुए गाड़ी में देखा गया। इस दौरान कृति एकदम चुप और मायूस नजर आईं। कृति और मुकेश छाबड़ा मास्क और ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। सुशांत ने मुकेश के साथ अपनी आखिरी फिल्म दिल बेचारा शूट की थी। बता दें क‍ि द‍िल बेचारा लेखक जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर आधार‍ित है। इसे मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्‍ट क‍िया है। मुकेश ने कास्टिंग डायरेक्टर का काम भी क‍िया है। इस फ‍िल्‍म में सुशांत के अपोज‍िट संजना संघी ने डेब्‍यू क‍िया है। वहीं सैफ अली खान का भी फ‍िल्‍म में खास रोल है। पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई लेकिन कोरोना के फैलने के चलते यह रिलीज नहीं हो पाई। अब यह फ‍िल्‍म मंगलवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर र‍िलीज होगी।

दूसरी तरफ कृति और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म राबता में साथ काम किया था। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी। लेकिन दोनों का काम पंसद किया गया था। सुशांत के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से कृति सेनन काफी अपसेट हैं। उन्होंने अपने अच्छे दोस्त और को-स्टार को खो दिया है। ये पल फिल्म जगत के लिए काफी मुश्किलों भरा है।

अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के साथ खबरें थीं कि सुशांत सिंह राजपूत कृति को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था।

सुशांत का परिवार भी पटना से मुंबई पहुंच गया है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी सुशांत को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।