कांस 2019: रेड कार्पेट पर दूसरे दिन ऐश्वर्या का नजर आया अलग अंदाज, खूबसूरती बेमिसाल

कांस 2019 के अन्तिम चरण में बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों ने जिस अंदाज मे एंट्री की उसने उनसे पहले आई बॉलीवुड तारिकाओं को न भुलाने का काम कर दिया। विशेष रूप से ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक से न सिर्फ वहाँ उपस्थित दर्शकों का दिल जीता अपितु सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों को लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक दिन पहले ही कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। सोमवार को ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स 2019 के रेड कार्पेट के पर दूसरी बार वॉक किया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट गाउन पहना हुआ है। वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। व्हाइट ड्रेस में वह किसी एंजेल से कम नहीं लग रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर कदम रखने से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने वही गाउन पहना हुआ जिसमें वह कान्स के रेड कार्पेट पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह रेड कार्पेट की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या राय ने इसी सफेद गाउन में आज कान्स के रेड कार्पेट पर एक बार फिर अपनी खूबसूरत अदाओं को दिखाया।

रेड कार्पेट से पहले ब्लू कार्पेट पर चलती दिखी एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो फ्लोरल गाउन पहना हुआ है, जिस पर सफेद डॉट्स हैं। उन्होंने शोल्डर में पर मखमली स्कार्फ रखा हुआ है। ये वीडियो किसी ने ऐश्वर्या राय के पीछे से बनाया है। वह ब्लू कार्पेट पर चल रही हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिश कट डुअल मेटेलिक गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक की, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने मेटेलिक गाउन के साथ गोल्डन नेल पैंट से किया हुआ था। उनका मेकअप बहुत ही कम और हल्का था। उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा हुआ था। उन्होनें कानों में स्टुडस पहना है और रिंग भी पहनी हुई था।