Bigg Boss 15 फेम Donal Bisht ने ब्रालेस फोटो शेयर कर उड़ाई फैंस की नींद, ईशा गुप्ता ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

बिग बॉस 15 फेम डोनल बिष्ट (Donal Bisht ) फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। डोनल ने हाल ही में अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस किया है। नए फोटोशूट की तस्वीर में डोनल ब्रालेस नजर आ रही हैं। डोनल के इस नए अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

डोनल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक सुपर स्टनिंग फोटो शेयर किया है। डोनल व्हाइट शर्ट में ब्रालेस नजर आ रही हैं। डोनल की शर्ट शोल्डर से नीचे खिसकी हुई है, जिसे एक्ट्रेस ने हाथ से पकड़ा हुआ है। फोटो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस भी ऑन पॉइंट हैं।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को वेवी टच देकर ओपन ही रखा है। व्हाइट शर्ट पर ब्लैक स्मोकी आई मेकअप और ब्राउन न्यूड ग्लॉसी लिप्स एक्ट्रेस के लुक को गॉर्जियस बना रहे हैं।

डोनल की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस एक्ट्रेस के सिजलिंग लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस को खूबसूरत बता रहे हैं।

तस्वीरें देख फैंस बोले - ब्लैक ब्यूटी

जन्नत 2’ फेम ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। ईशा के पहले और अब के लुक्स में बहुत बदलाव आ गया है। उनकी नोज, लिप्स से लेकर जॉ लाइन तक पहले से अलग दिखने लगी है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के होश उड़ा रही है। ईशा ने शेयर की गई तस्वीरों में ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। थाई-हाई स्लिट उन्हें और भी बोल्ड लुक दे रहा है।

उन्होंने कंधे पर एक जैकेट लिया हुआ है और लाल रंग का हैंडबैग कैरी किया। हाई हील्स के साथ ईशा अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। वह किसी कॉरिडोर में खड़ी होकर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लैक हार्ट इमोटिकॉन बनाया।

ईशा की इन तस्वीरों पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘हॉटी।‘

एक अन्य ने लिखा- ‘गॉर्जियस।‘ तो एक ने फैन ने कहा- ‘ब्लैक ब्यूटी'।

बॉलीवुड में ईशा गुप्ता ने महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे।