भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार, गैंबलिंग रैकेट चला रहे थे

नब्बे के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की नायिका रही भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बुधवार को उन्हें जमानत मिल गई। उनके ऊपर आरोप है कि वो गैंबलिंग रैकेट चलाते हैं। हिमालय को मुंबई की अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 15 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मुंबई पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले उन्होंने अंधेरी में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में हिमालय दासानी का नाम सामने आया है। मुंबई के अंधेरी पश्चिम के इंफिनिटी मॉल में पिछले महीने पुलिस ने छापेमारी की थी। इस पूरे मामले पर अभी हिमालय या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।