मुनाफे में आई ‘आर्टिकल 15’, आयुष्मान ने दी 5वीं हिट

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘आर्टिकल 15 (Article 15 Box Office)’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने टक्कर ले रही इस फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 3.05 करोड़ का कारोबार किया है। बेहद कम बजट में बनी है इस फिल्म का यह आंकड़ा काबिले तारीफ है। कबीर सिंह (Kabir Singh) के मुकाबले इसे कम स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने कंटेंट के चलते टिकी हुई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर कुछ ताजा आंकड़े शेयर किये हैं। इसके अनुसार, पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 5.02 करोड़ रुपए, दूसरे दिन शनिवार को 7.25 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 7.77 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 3.97 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 3.67 करोड़, बुधवार को 3.48 करोड़ और गुरूवार को 3.05 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 34.21 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।

बता दें, फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक आईपीएस अफसर का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो जातीय भेदभाव के खिलाफ लड़ते हुए भी नजर आए। फिल्म में उत्तर प्रदेश के एक शहर की कहानी दिखाई गयी है। गौरतलब है कि ‘आर्टिकल 15’ भारत में ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने खुद इसकी जानकरी देते हुए कहा था कि ‘आर्टिकल 15’ ओवरसीज में भी अच्छे कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही हैं। ये फिल्म दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।