मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कही ये बात...

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बता दे, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। खुद दोनों स्टार्स ने अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश भी नहीं की। हाल ही में अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मलाइका के प्रति प्यार को और भी पुख्ता कर दिया था। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका संग अपनी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे दोनों शादी नहीं करना चाहते और अगर करेंगे तो सभी को आमंत्रित करेंगे। अर्जुन के कहा हमारी फैमिली में शादियां खूब शानो-शौकत और धूमधाम से होती है इसलिए उनकी शादी भी चोरी-छिपे नहीं होगी।

वहीं मलाइका ने हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर अर्जुन संग अपने रिश्ते और शादी पर बात की थी। मलाइका ने कहा कि उनका सपना है कि वह अपनी शादी में लेबनानी डिजाइनर एली साब का वाइट गाउन पहनें। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक बीच पर शादी करना चाहेंगी। अर्जुन कपूर की बातों से साफ पता चल रहा है कि अभी ये दोनों शादी करने के मूड में नहीं है।

वही अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म 'पानीपत' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया है। फिल्म में अर्जुन के साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे।