सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, मलाइका की फोटो शेयर कर कही यह बात...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। इन दिनों ये दोनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। इन लम्हों की खूबसूरत तस्वीरों को दोनों ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर भी कर रहे हैं। `मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते के बारे में यूं तो नहीं बताते लेकिन उनकी और अर्जुन कपूर के वेकेशन की तस्वीरें उनके प्यार और केमिस्ट्री को साफ जाहिर कर रही हैं। अर्जन द्वारा ली गई एक तस्वीर में डिनर टेबल पर बैठीं मलाइका एक हार्ट शेप लाल रंग के बैग से अपने चेहरे को छिपाए नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, 'वाकई में उसके पास मेरा दिल है। (She has my heart(literally))'

वहीं, इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक नई फोटो शेयर की। फोटो में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मल्टी कलर की जैकेट पहने हुए दिखाई दीं। मलाइका अपनी नई फोटो में बिंदास स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को कैप्शन दिया, '#pride #onlylove #pride #pridenyc।' सबसे दिलचस्प बात ये है कि मलाइका के फोटो शेयर करने के बाद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट कर उनसे फोटो क्रेडिट देने के लिए कहा। इसी सप्ताह के प्रारंभ में ही मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा। अर्जुन को उनके 34वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मलाइका ने दोनों की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया था। फोटो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। दोनों की नजदीकियां फोटो में साफ नजर आईं।

मलाइका और अर्जुन की लव स्टोरी बी-टाउन के बाद अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। मलाइका और अर्जुन भले ही अपने रिश्ते पर बोलने से बचते हों, लेकिन दोनों के वेकेशन की फोटो उनके प्यार की गवाही दे रही हैं। मीडिया में दोनों के शादी की खबरें भी छाई रहती हैं। हालांकि, ऐसी चर्चाओं को दोनों ही गलत बता चुके हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था- नहीं, मैं 33 साल का हूं। मैं शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हूं। मेरी शादी ऐसा सब्जेक्ट नहीं है जिसपर मैं बात करना पसंद करूं।

वही वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सैनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाले मराठा साम्राज्य और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी। आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज किया जाएगा