मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने दिया स्पेशल गिफ्ट, फैन्स बोले- रब ने बना दी जोड़ी

23 अक्‍टूबर यानी आज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Birthday) अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रात 12 बजे से ही बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने स्‍पेशल तरीके से मलाइका को बधाई दी है। ऐक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें दोनों बेहद ही करीब नजर आ रहे है। फोटो में जहां मलाइका ब्‍लैक आउटफिट में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं अर्जुन भी ब्‍लैक सनग्‍लासेस में बेहद स्‍टाइलिश नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन मलाइका को किस करते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन भी लिखा है।

अर्जुन ने फोटो का कैप्शन में दिल का इमोजी बनाया है। इसके साथ ही फोटो की लोकेशन भी बताई है। बता दें कि पोस्ट के मुताबिक ये फोटो इटली के मिलान की है। अर्जुन के इस फोटो पर कमेंट करके फैन्स उन दोनों की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर पूछा कि क्‍या ये हमारी भाभी हैं भैया? वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि फाइनली, रिलेशन सामने ले ही आए। एक अन्‍य यूजर ने कहा कि रब ने बना दी जोड़ी।

इस पिक्‍चर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए कितना प्‍यार है। इससे पहले जून में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका उनके साथ न्‍यू यॉर्क में हॉलिडे मनाने गई थीं। उस वक्‍त भी दोनों की हाथ में हाथ डाले एक तस्‍वीर सामने आई थी।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को अर्जुन कपूर के बर्थडे पर ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन कपूर संग अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए थे।