‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के ट्रेलर की हुई तारीफ, 100 करोड़ के मिले संकेत

लम्बे समय से सफलता को तरसते अभिनेता अर्जुन कपूर के करिअर में निर्देशक राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ बड़ा मोड़ लाने में सफल में होगी ऐसा इस फिल्म के ट्रेलर को मिले दर्शकों के रिस्पांस से ज्ञात होता है। आज इस फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया है जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर इसे प्रतिक्रिया मिल रही है उसे देखते हुए इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अर्जुन कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट होगी और यह राजकुमार गुप्ता की पिछली फिल्म ‘रेड’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके किरदार का नाम प्रभात कपूर है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर वापस आ गए हैं। शानदार ट्रेलर है।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि गुंडे या 2 स्टेट्स के बाद मैंने अर्जुन कपूर को किसी भी भूमिका में पसंद किया है। लंबे समय बाद अर्जुन वापस आ गए हैं। ये फिल्म मैं जरूर देखूंगा। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है!! थोडे सीरियस रोल आपके ऊपर अच्छे लगते हैं। सर, आपका ट्रेलर बेहद अच्छा है। बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बैचेन हैं। आग लगा दी भाई आपने, हिट है फिल्म, ब्लॉकबस्टर है जैसे कमेंट ट्रेलर को मिल रहे हैं। अर्जुन कपूर की एक्टिंग को सराहा जा रहा है।

यह कहानी है एक ऐसे अपराधी की है जो खुद को भारत का ओसामा बताता है। अर्जुन अपने 4 साथियों के साथ भारत के ओसामा को धर दबोचने का फैसला करते हैं। अर्जुन अपनी टीम के साथ भारत के ओसामा को बिना हथियार के तलाशने निकलते हैं। उन्हें इंटेलीजेंस ब्यूरो की मदद नहीं मिलती। उनकी टीम इंडियाज मोस्ट वांटेड को ढूंढने के लिए नेपाल के काठमांडू जाती है। सर्च ऑपरेशन जारी रहता है। फिल्म की कहानी में इसी मिशन को दिखाया गया है। ट्रेलर देखने से इसका अहसास भी होता है कि राजकुमार गुप्ता ने फिल्म को बड़ी चतुराई से पेश किया है। फिल्म का बैकग्राउण्ड म्यूजिक शानदार है। सितारों के चेहरे पर आए भाव भी बेहतरीन हैं। ट्रेलर में बोले में गए कुछ संवादों से झलक मिल रही है कि संवादों में दम होगा। उदाहरण के तौर पर—15 अगस्त को हेलीकॉप्टर से फूलों को बरसाने के लिए 5 करोड़ हैं लेकिन अपराधी को पकडऩे के लिए 50 हजार नहीं हैं।